03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून: मनरेगा में मजदूरी बढ़ाने को अन्य राज्य से करेंगे तुलना, रोजगार गारंटी परिषद की बैठक में कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा में मजदूरी बढ़ाने के प्रस्ताव पर अन्य राज्यों से तुलना के बाद कोई फैसला लिया जाएगा। इसके साथ ही हर तीन माह में समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने और मनरेगा के तहत विकासखंडों को दिए लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को सचिवालय में हुई उत्तराखंड राज्य रोजगार गारंटी परिषद की बैठक में कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा, मनरेगा योजना के तहत सोशल ऑडिट राज्य के सभी ब्लाक में समय से पूरा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निदेश दिए कि विभागों से समन्वय स्थापित कर योजना के कार्यों में सुधार लाएं।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा, पौधरोपण बढ़ाने के साथ ही सही स्थल का चयन किया जाए। उन्होंने कहा, जल संरक्षण के लिए टैंक निर्माण के दौरान पोलीविलायन शीट का इस्तेमाल किया जाए, जिससे टैंक में रिसाव न हो। सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा ने सुझाव दिया कि सोशल ऑडिट का काम रोस्टर के आधार पर किया जाए।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: प्रांतीय रक्षक दल जवानों के रिटायरमेंट की आयु हो सकती 60 वर्ष, सेवा नियमावली में होगा संशोधन

बैठक में नमित गैर सरकारी सदस्यों ने मनरेगा में मजदूरी दर बढ़ाए जाने का सुझाव दिया। इस पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अन्य राज्यों से तुलना करने के बाद ही प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है। बैठक में उपाध्यक्ष ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग एसएस नेगी, अपर सचिव आनंद स्वरूप आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img