Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 29-30 सितंबर को

यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 29-30 सितंबर को

एफएनएन, प्रयागराज : यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जिन छात्र-छात्राओं को इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा 2020 देनी थी, उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आंतरिक मूल्यांकन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन 29 व 30 सितंबर को होगा। बताया गया है कि ये परीक्षा सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाचार्य सम्पादित कराएंगे।

पहली पाली में हाईस्कूल व दूसरी पाली में इंटरमीडिएट परीक्षा

यूपी बोर्ड ने वर्ष 2020 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया। कार्यक्रम के अनुसार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा तीन अक्टूबर को होगी। हाईस्कूल की परीक्षा पहली पाली में सुबह 8 बजे से 11: 15 बजे तक होगी। वहीं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा तीन अक्टूबर को दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5ः15 बजे तक होगी।

सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने ये जानकारी दी है। बोर्ड के अनुसार जिला मुख्यालयों पर डीआईओएस द्वारा तय परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षाएं होंगी। इस दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाएगा। बोर्ड का निर्देश है कि परीक्षा केंद्रों को एक दिन पहले सैनेटाइज कराया जाएगा।

परीक्षा केंद्रों पर मास्क पहनना अनिवार्य

वहीं परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर मास्क पहन कर आना अनिवार्य रहेगा। बोर्ड का सख्त निर्देश है कि जिन परीक्षार्थियों के पास मास्क नहीं होगा डीआईओएस उन्हें मास्क उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर तैनात शिक्षक व अन्य कर्मचारी भी अनिवार्य रूप से मास्क पहनेंगे। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी मोबाइल समेत किसी प्रकार के इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस नहीं ले जायेंगे। कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा में कक्षों में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments