03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

इंडियन ऑयल के नाम पर ऐसी धोखाधड़ी, पेट्रोल पंप का झांसा देकर काशीपुर में 30 लाख ठगे

एफएनएन, काशीपुर : इंडियन आयल कार्पोरेशन लि. के नाम पर काशीपुर के एक व्यापारी से 30 लाख की रकम ठग ली गई। कूंडा थाने में आरोपियों पर केस दर्ज कराया गया है। शशांक अग्रवाल निवासी जिंदल स्क्रैप ट्रेडर्स सरवरखेडा ने तहरीर में कहा कि मुकेश नामक एक व्यक्ति ने उन्हें फोन पर बताया कि आपका पेट्रोल पंप स्वीकृत हो गया है। उसने स्वयं को इंडियन आयल कार्पोरेशन का एक्जीक्यूटिव अधिकारी बताया। मुकेश ने शशांक से अपनी जमीन के कागज मेल करने के लिए कहा। जिस पर बीती 31 अगस्त को उन्होंने मुकेश द्वारा बताये गये मेल पर कागज भेज दिये। 2 सितंबर को मुकेश ने उन्हें पुनः फोन पर सूचना दी की आपके जमीन के कागज सही है इसलिए 25000 रूपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करें। और कोटक महिंद्रा बैंक का खाता नंबर इंडियन आयल कार्पोरेशन का बताते हुए दिया। शशांक ने बताये गये खाते में 25000 रूपये जमा करा दिये। जिसक ररसीद भी उन्हें इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड के नाम से मिल गई। अब शक की गुंजाइश नहीं थी, लेकिन इसके बाद मुंबई के घाटकोपर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा के दो अलग अलग खातों में शशांक से रूपये जमा कराये गये। इस बीच 30 लाख 85 हजार 998 रुपये वह जमा कर चुके थे। लेकिन कथित इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से उन्हें पेट्रोल पंप लगाने के लिए कोई सामग्री नहीं दी गई तो उनका माथा ठनका। इस पर उन्होंने जिस खाते में पैसा जमा किया उसकी जानकारी की तो वह सन्न रह गये। वह खाता किसी मुजाहिद्दीन इस्लाम नामक व्यक्ति का निकला। शशांक अग्रवाल ने कूंडा पुलिस को दी तहरीर में मुकेश, जायसवाल, राहुल बंसल तथा कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारी के विरूद्ध धोखाखड़ी की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img