03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड जिला सहकारी बैंकों ने तेज की एनपीए की वसूली, ढाई सौ करोड़ वसूले, जल्द होगी पांच और संपत्तियों की नीलामी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड जिला सहकारी बैंकों ने चेयरमैन का कार्यकाल समाप्त होने और प्रशासकों की नियुक्ति के साथ ही बैंकों ने बकाया ऋण (एनपीए) की वसूली का अभियान तेज कर दिया है। सहकारी बैंकों का करीब 250 करोड़ रुपये एनपीए के रूप में फंसा है। अभियान शुरू होने के बाद अब तक 5.5 करोड़ रुपये एनपीए की वसूली हो चुकी है।

इस दौरान चार संपत्तियों की नीलामी भी की गई, जबकि पांच अन्य की नीलामी की तैयारी है। राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक नीरज बेलवाल ने पिछले दिनों बैंकों को वसूली अभियान तेज करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बैंक प्रबंधन की ओर से एनपीए के रूप में पड़ी राशि की वसूली के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

  • एनपीए खातों से 33 करोड़ की वसूली की गई

बैंक मुख्यालय स्तर पर एक ऋण वसूली सेल का गठन किया गया है। इसके अलावा अनुभाग अधिकारी विकास एवं उपमहाप्रबंधक विकास की नियुक्ति की गई है, जो मुख्यालय स्तर पर उपमहाप्रबंधक के दिशा-निर्देशों के तहत कार्य कर रहे हैं। इस सेल का मुख्य कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 में बढ़े हुए एनपीए पर नियंत्रण करना और ऑनलाइन आरसी साल्वेशन एवं सरफेसी एक्ट 2002 के तहत सख्त कार्रवाई कर एनपीए रिकवरी में तेजी लाना है।

ये भी पढ़ें..ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास के बने सबसे महंगे खिलाड़ी

अकेले पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक का एनपीए 90.91 करोड़ रुपये है। बैंक के सचिव व महाप्रबंधक दिग्विजय सिंह ने बताया कि अभियान के बाद एनपीए खातों से 33 करोड़ की वसूली की गई है।सरफेसी अधिनियम 2002 के तहत 19 ऐसे बकायेदारों को 13 (2) नोटिस जारी किए गए हैं। जिनसे संपर्क स्थापित करने के बाद भी ऋण राशि वसूलने में दिक्कत आ रही है, उनके घरों पर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। इसके अलावा रजिस्टर्ड डाक से भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img