03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पश्चिम बंगाल और केरल से अल-कायदा के नौ आतंकी गिरफ्तार

एफएनएन, दिल्ली : एनआईए ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और केरल के एर्नाकुलम में छापा मारकर अल-कायदा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर नौ गुर्गों को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने बताया कि ‘प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन व्यक्तियों को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित अल-कायदा आतंकवादियों द्वारा कट्टरपंथी बनाया गया था और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) सहित कई स्थानों पर हमला करने के लिए प्रेरित किया गया था।’ अल-कायदा के नौ आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर एनआईए ने कहा कि ‘यह आतंकी मॉड्यूल सक्रिय रूप से धन उगाही में लगा हुआ था और गिरोह के कुछ सदस्य हथियारों और गोला-बारूद की खरीद के लिए नई दिल्ली की यात्रा करने की योजना बना रहे थे। इनकी गिरफ्तारी से देश के विभिन्न हिस्सों में संभावित आतंकवादी हमलों की पूर्व सूचना मिली है।
एनआईए ने बताया कि इनके पास से बड़ी मात्रा में डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, जिहादी साहित्य, धारदार हथियार, स्वदेशी आग्नेयास्त्र, एक स्थानीय रूप से निर्मित शरीर कवच, घर में विस्फोटक तैयार करने से संबंधित लेख और साहित्य जब्त किए गए हैं।

पकड़े गए अलकायदा के सदस्य। एफएनएन

Hot this week

Delhi के वेलकम में बड़ा हादसा, इमारत की बालकनी गिरी ; एक बच्चा घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Delhi के वेलकम इलाके में...

Ankita केस: नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में पेश होंगे उर्मिला-सुरेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी...

Delhi : 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन , नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान...

Topics

Ankita केस: नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में पेश होंगे उर्मिला-सुरेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी...

Uttarkashi : जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

एफएनएन , उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img