03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : देहरादून में 22 हजार अभ्यर्थियों ने दी समीक्षा अधिकारी की परीक्षा, दस हजार रहे गैरहाजिर

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा देहरादून जनपद के 78 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। देहरादून के परीक्षा केंद्रों पर 33,062 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से परीक्षा में 22,556 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व नोडल अधिकारी परीक्षा रामजीशरण शर्मा ने जनपद में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी की मौजूदगी में डबल लाक से परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले सामग्री लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाई गई।

बदरीनाथ धाम की सुरक्षा को अब आईटीबीपी प्लाटून की तैनाती, पीएससी को हटाया

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि नवोदय विद्यालय परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य ने विद्यालय भवन की मरम्मत, रंगरोगन, फर्नीचर, विद्यालय परिसर में स्थित पानी की टंकी आदि की मरम्मत व अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने हरसंभव सहायता करने की बात कहते हुए प्रस्ताव प्रेषित करने को कहा।

Hot this week

Topics

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img