03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखण्ड की शतरंज खिलाड़ी शेराली पटनायक ने देश के लिए जीता रजत पदक

Spread the love
  • एशियाई युवा शतरंज : भारत के लिए जीता रजत पदक

एफएनएन, किच्छा : उत्तराखण्ड प्रदेश की सबसे अधिक रेटेड महिला खिलाड़ी देहरादून की शेराली पटनायक ने अपनी बेहतरीन चालों से प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर एशियाई शतरंज में भारत के लिए रजत पदक जीता है। बता दें कि शेराली ने यूएई में चल रही एशियाई यूथ रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग में खेलते हुए अपना दूसरा इंटरनेशनल पदक जीता है। शेराली पटनायक ने पिछले वर्ष श्रीलंका में आयोजित राष्ट्रीय मण्डल खेलों में अपना पहला इंन्टरनेशनल रजत पदक जीता था।

13 वर्षीय शेराली ने 7 में से 6 मुकाबले जीतकर पदक जीता। अब वह रेपिड के अलावा शतरंज की अन्य स्पर्धा में भी खेलेंगी। ऐशियन यूथ शतरंज चैम्पियनशिप में 21 देशों के 18 वर्ष से कम उम्र के 600 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं। खेल प्रारम्भ होने से पहले शेराली का 18वाँ स्थान था। शेराली ने यूएई की अल रीम मुबारक, फिडे की खाफीजोआ तथा टेबरमकोवा, भारत की अश्विनिका, कजाकिस्तान की कलियखमेट और कैन्टर एलीजाबेटा को हराकर दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने 146 ईलो प्वाईंट भी बढ़ाये ।

शेराली की सफलता पर उनके परिवार तथा उत्तराखण्ड राज्य शतरंज के सचिव श्री संजीव चौधरी तथा अन्य शतरंज खिलाड़ियों आदि ने बधाई दी। सात साल की उम्र से शतरंज खेलने वाली शेराली का लक्ष्य ग्रैंड मास्टर बनने का है। वह इसी लक्ष्य के साथ लगातार अपने खेल को आगे बढ़ा रही हैं। शेराली ने इस वर्ष राष्ट्रीय स्तरीय सभी प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें उनका शानदार प्रदर्शन रहा। शेराली पटनायक अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से देश के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य का नाम भी रोशन कर रही हैं।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img