03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नेस्ले इंडिया लिमिटेड में किया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, किच्छा:  सिडकुल पंतनगर स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड में ज़िला प्रशासन के निर्देशनुशार एनडीआरएफ के सहयोग से जिला आपदा अधिकारी उमा शंकर नेगी की उपस्थिति में आपदा प्रबंधन एवं आपदा से बचाव हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नेस्ले इंडिया लिमिटेड 100 कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उक्त प्रिशक्षण कार्यक्रम अति प्रशंसनीय रहा जिसमें ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी के साथ एनडीआरएफ गदरपुर के ब्रांच निरीक्षक संजय कुमार और उनकी टीम के सदस्य तथा नेस्ले इंडिया लिमिटेड के विशाल गर्ग, मैनेजर कॉरपोरेट अफेयर्स, कृष्ण कुमार खंडेलवाल, इंजीनियरिंग हैड, तन्नु कुमारी, सुरक्षा अधिकारी की देखरेख में ये कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिसमें आपदा प्रबंधन एवं जीवन सुरक्षा प्रणाली पर आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया, साथ ही ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी नेगी द्वारा किसी भी आपदा के पूर्व व दौरान जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं आपातकालीन परिचालन केन्द्र की कार्यप्रणाली एवं आपदा के दौरान त्वरित कार्यवाही हेतु महत्वपूर्ण आपातकालीन दूरभाष नम्बरों तथा टोल फ्री नम्बर 1077 के विषय में जानकारी प्रदान करते हुये आपदा से निपटने हेतु कुशल मार्गदर्शन किया गया। सिडकुल पंतनगर स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड से दिनेश शर्मा, फैक्ट्री मैनेजर द्वारा एनडीआरएफ और जिला आपदा टीम का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

NEET UG 2026 Re-Exam Date : 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA का बड़ा ऐलान

एफएनएन, नई दिल्ली : NEET UG 2026 राष्ट्रीय परीक्षा...

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img