03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तेज़ रफ्तार थार ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला, मौके पर मौत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देर रात शहर में रफ्तार का कहर बरपा। इसमें दो युवकों की जान चली गई। पटेलनगर और जीएमएस रोड पर ये दुर्घटनाएं रात 10 बजे के करीब हुईं। पटेलनगर में थार ने सड़क पार कर रहे युवक एक युवक को कुचल दिया। इसके बाद भीड़ ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जगहों से वाहन चालकों को हिरासत में ले लिया।

पटेलनगर में अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने एक युवक सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान शहर से पटेलनगर की तरफ आ रही तेज रफ्तार थार ने युवक को कुचल दिया। इसके बाद चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की लेकिन मौके पर भीड़ ने उसे सामने से रोक लिया।
फर्जी रजिस्ट्री घोटाले : पुलिस ने 13 आरोपियों पर लगाया गैंगस्टर, अवैध संपत्ति चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू

 

गाड़ी रुकते ही लोगों ने उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। गाड़ी का शीशा ईंट-पत्थर मारकर तोड़ दिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस कार चालक हिरासत में बाजार चौकी ले गई। चौकी प्रभारी सनोज कुमार ने बताया कि थार चालक से पूछताछ की जा रही है। बताया, मृतक पटेलनगर का आशू बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह मानसिक रूप से कमजोर था।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img