03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बद्रीनाथ धाम: पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट का काम बर्फबारी ने रोका, तापमान माइनस में पहुंचा; श्रमिकों ने नहीं छोड़ी आस

Spread the love

एफएनएन, गोपेश्वर:  बद्रीनाथ धाम में हो रही बर्फबारी ने वहां मास्टर प्लान के तहत चल रहे महायोजना के कार्यों की राह रोक दी है। ऐसे में 500 से अधिक इंजीनियर, कर्मचारी व श्रमिक फिलहाल खाली बैठे हुए हैं।

बद्रीनाथ महायोजना का कार्य देख रहे लोनिवि के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी का कहना है बर्फबारी के चलते धाम में बीते दो दिन से निर्माण कार्य नहीं हो पा रहे। हालांकि, उम्मीद है कि जल्द कार्य दोबारा शुरू कर दिए जाएंगे।

पीएम मोदी का है ड्रीम प्रोजेक्ट

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ महायोजना के तहत इन दिनों धाम में तृतीय चरण के कार्य चल रहे हैं। इनमें मंदिर के आसपास सुंदरीकरण के साथ अलकनंदा नदी के किनारे रिवर फ्रंट का कार्य हो रहा है। लेकिन, मंगलवार को भारी बर्फबारी के बाद धाम में निर्माण कार्य रोक दिए गए और बुधवार को भी कार्य नहीं हो पाए।

यह भी पढ़ें: नैनीताल: हाईकोर्ट ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी की 19 दिसंबर को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

जमीं बर्फ, मजदूर मौजूद

बद्रीनाथ धाम में एक फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। बताया गया कि धाम में 450 श्रमिकों समेत 50 अधिकारी-कर्मचारी और मशीन चालक मौजूद हैं। सभी बर्फ कम होने का इंतजार कर रहे हैं। ठंड से बचने के लिए उनके पास अलाव, गर्म कपड़े आदि मौजूद हैं।

माइनस में पहुंचा तापमान

उत्तराखंड में लगातार मौसम बदल रहा है। बर्फबारी के चलते अब नदी और नाले भी जमने लगे हैं। इसी बीच लगातार हो रही बर्फबारी से अब बर्फ की परत भी जम गई हैं। वहीं तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बद्रीनाथ में भी बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया है।

 

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img