03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पत्नी ने केस वापस लेने से मना किया तो पति ने विवाहिता के ऊपर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : पति के साथ कोर्ट में चल रहे केस वापस लेने से मना करने पर विवाहिता के पति ने अपने भाई के साथ मिलकर विवाहिता के ऊपर सीसी में भरा ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता ने अपने परिवार वालों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता के भाई ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सीधडू गांव निवासी वाजिद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन का निकाह कोतवाली क्षेत्र के मखियाली कला गांव निवासी एक युवक के साथ हुआ था। लेकिन वह शादी के बाद से ही दूसरी औरत के चक्कर में आकर उसकी बहन को परेशान कर रहा था, और उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि उसकी बहन पिछले तीन साल से अपने मायके में रह रही है। दोनों के बीच विवाद लक्सर कोर्ट में चल रहा है।

रुड़की : दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट परिसर में खाया जहर, गर्भपात की गुहार लेकर थी आई, ऋषिकेश एम्स रेफर

आरोप है कि उसकी बहन का पति कई बार बहन को कोर्ट के बाहर जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। आरोप है कि मंगलवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे उसकी बहन लक्सर बाजार से अपने परिवार के युवक सलमान के साथ गांव वापस जा रही थी। लेकिन इसी बीच बसेड़ी से आगे उसके पति ने उसकी बहन का का रास्ता रोक लिया और उसे कहा कि तुमने मेरे खिलाफ जो केस किया है, उसे वापस ले लो। लेकिन उसकी बहन ने ऐसा करने से मना कर दिया।

इससे नाराज होकर उसकी बहन के पति ने अपने भाई के हाथ से एक सीसी में पानी जैसा भरा द्रव उसके ऊपर फेंक दिया। जिससे उसकी बहन का शरीर झुलस गया, और वह घायल हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से चले गए। पीड़ित ने परिवार वालों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उधर कोतवाली के एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि इस तरह का मामला कोतवाली आया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। किस प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ है इसकी भी जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img