03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गाय को रोटी देने उतरे थे, तभी गाय ने मार दिया धक्का गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

एफएनएन, देहरादून : मसूरी झड़ीपानी के निकट एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, फायर,पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार घायल जितेंद्र रोहेला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र रोहिल्ला ( 58) निवासी रामानंद कॉटेज इंदिरा भवन मसूरी परिवार के साथ देहरादून जा रहे थे और रास्ते मे गाय को रोटी देने उतरे थे। तभी गाय ने धक्का मार दिया और वह खाई में गिर गए।

भीमताल झील में मिला रेंजर का शव, लापता होने के बाद पुलिस ने नहीं उठाए ठोस कदम, मेरे पिता को मिली ईमानदारी की सजा

सिटी कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की बालूगंज से आगे जड़ी पानी की ओर एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक वरिष्ठ उप निरीक्षक मय हमराही कर्मचारी और आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी मसूरी भी प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति जितेंद्र रोहिल्ला ( 58) निवासी रामानंद कॉटेज इंदिरा भवन मसूरी रोड से करीब सौ मी. गहरी खाई में गिर हुआ था।

स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस मसूरी, एसडीआरएफ व स्थानीय व्यक्तियों की मदद से उक्त व्यक्ति को खाई से निकलकर 108 के माध्यम से मैक्स अस्पताल देहरादून रवाना किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

Hot this week

Topics

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...

Nainital-काठगोदाम मार्ग पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर होने लगे धमाके

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img