03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

डेस्टिनेशन वेडिंग हब बन रहा रामनगर, शामिल हो रहे अभिनेता

एफएनएन,रामनगर : प्रकृति के आकर्षक सौंदर्य से भरपूर रामनगर और कॉर्बेट नेशनल पार्क के आसपास का क्षेत्र डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आकर्षित कर रहा है। हरियाली के बीच रिजॉर्टों में अनेक विवाह थीमों की उपलब्धता और जंगल सफारी का क्रेज लोगों को लुभा रहा। यही वजह है कि रामनगर डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में उभर रहा है।

यहां पर शादी के सीजन में 50 से 60 शादियां हो रही हैं। ऐसे में एक अनुमान है कि शादी सीजन में एक माह में यहां पर करीब साढ़े सात करोड़ का कारोबार हो रहा है। डेस्टिनेशन वेडिंग में फिल्मी सितारे व टीवी कलाकार शादियों में शिरकत करने आते रहे हैं। रामनगर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोगों की पहली पसंद बन रहा है।

कॉर्बेट सिटी के नाम से मशहूर रामनगर बीते चार-पांच साल डेस्टिनेशन वेडिंग का हब बना हुआ है। दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत अन्य राज्यों से लोग यहां आकर डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे है। डेस्टिनेशन वेडिंग का सिलसिला बढ़ने से रिजॉर्ट व होटल कारोबारियों काे संजीवनी मिल गई है। रिजॉर्ट व होटलों में डेस्टिनेशन वेडिंग का इतना क्रेज है कि शादी कराने के लिए लोगों को छह से सात माह पहले बुकिंग करानी पड़ रही है।

 

देहरादून में ड्रैगन फ्रूट की खेती हुई शुरू, 40 हेक्टेयर में खेती कराने के लिए किसानों को दिए पौधे

15 से 20 लाख में हो जाती है डेस्टिनेशन वेडिंग

रामनगर में आमतौर पर डेस्टिनेशन वेडिंग 15 से 20 लाख के बीच में हो जाती है। हालांकि कई शादियां 50 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। शादी के सीजन में एक महीने में रामनगर में 50 से 60 शादियां हो जाती हैं। 15 लाख रुपये के हिसाब से 50 शादियों से एक माह में 7.5 करोड़ का कारोबार आसानी से हो जाता है। रामनगर में 250 से अधिक रिजॉर्ट व होटल हैं।

आर्थिक रूप से संकट झेल रहे रिजॉर्ट स्वामियों में डेस्टिनेशन वेडिंग ने संजीवनी का काम किया है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिला है।
– हेमचंद्र भट्ट, रिजॉर्ट स्वामी जंगल ट्रेलर रिजॉर्ट

डेस्टिनेशन वेडिंग कराने के लिए बाहर से लोग यहां आ रहे है। इससे रिजॉर्ट कारोबार को संजीवनी मिली है। आने वाले समय में इसका क्रेज और बढ़ने की उम्मीद है। – विशाल भारद्वाज, रिजॉर्ट स्वामी, विनसम रिजॉर्ट

कॉर्बेट के कारण यहां होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग से उत्तराखंड की अलग पहचान तो बनी है लेकिन कॉर्बेट के मूलभूत अस्तित्व को संजोए रखने की भी जरूरत है। – सुभाष फौजदार, रिजॉर्ट स्वामी जंगलबुक रिसोर्ट

डेस्टिनेशन वेडिंग को आने वाले लोग कोसी में राफ्टिंग का लुत्फ भी उठाते है। हालांकि इस समय कोसी नदी में पानी कम है जिस कारण राफ्टिंग नहीं हो पा रही है। – मनोहर सिंह ऐरी, कुमाऊं एडवेंचर क्लब

डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल हो रहे अभिनेता
रामनगर में पिछले माह 20 नवंबर को ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली निवासी अभिषेक बाधवर की रामनगर के एक रिजॉर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई थी जिसमें अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल हुए थे। अभिषेक बाधवर उनके बचपन के मित्र हैं। इनके अलावा पहले भी कई अभिनेता, टीवी कलाकार यहां पर आते रहे हैं।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img