03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत की आज दूसरी पुण्यतिथि, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : आज देश के पहले सीडीएस रहे स्वर्गीय बिपिन रावत की दूसरी पुण्यतिथि है। 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर के नीलगिरी के जंगलों में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से उनकी मौत हो गई थी। उनके साथ उनकी पत्नी मधुरिका रावत की भी मौत हो गई थी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय बिपिन रावत को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- सैन्यधाम उत्तराखंड के गौरव, अदम्य शौर्य और साहस के पर्याय, देश के प्रथम सीडीएस पद्म विभूषण से अलंकृत स्व. बिपिन रावत जी की पुण्यतिथि पर देहरादून में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आज सीडीएस जनरल बिपिन रावत की दूसरी पुण्यतिथि है।

आठ दिसंबर, 2021 को जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान चली गई थी। दुर्घटना में मारे गए अन्य लोगों में उनके रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर लखबिंदर सिंह लिद्दर, स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वाड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जूनियर वारंट अधिकारी प्रदीप ए, हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक साईं तेजा थे।

पीएम मोदी बोले- मेरे तीसरे कार्यकाल में दुनिया की टॉप-3 इकोनॉमी में आएगा भारत, पढ़ें प्रधानमंत्री के भाषण की बड़ी बातें

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुआ था सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जन्म

सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जन्म 16 मार्च 1958 को उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुआ था। एक सैनिक परिवार में उनका जन्म हुआ था। अपने करियर में जनरल बिपिन रावत ने कई जिम्मेदारियों को निर्वहन किया। वहीं, पदोन्नति पाते हुए वो थल सेना अध्यक्ष बने। थल सेना के पद से रिटायर हुए तो उन्हें देश का पहला सीडीएस नियुक्त किया गया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img