03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

61 साल की दादी ने साबित किया की शिक्षा की नहीं होती कोई उम्र, स्कूल में लिया एडमिशन, अब पोते-पोतियों के साथ करती हैं पढ़ाई

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, झूलाघाट : शिक्षा की कोई उम्र नहीं होती, इसे साबित किया है 61 वर्षीय महिला चंतरा देवी ने। पोते-पोतियों को स्कूल छोड़ते-छोड़ते उनमें शिक्षा के प्रति ऐसी लगन जागी कि उन्होंने स्वयं भी कक्षा एक में प्रवेश ले लिया। दादी का ये कदम बहुत से लोगों के लिए एक सीख भी है।

नेपाल के पाटन जिले के बैतड़ी गांव की रहने वाली 61 वर्षीय चंतरा देवी अपने पोते-पोतियों को छोड़ने के लिए स्कूल जाती थी, घर पर वह बच्चों की किताबें भी देखती, लेकिन अक्षर ज्ञान नहीं होने से उनके पल्ले कुछ नहीं पड़ता। किताब पढ़ने की लगन लगी तो उन्होंने पहले बच्चों से ही अक्षर ज्ञान लेना शुरू किया। थोड़ा बहुत समझ में आने पर उन्होंने बच्चों के स्कूल में ही कक्षा एक में प्रवेश ले लिया।

हर रोज स्कूल जाती हैं चंतरा देवी

अब 61 साल की चंतरा देवी नियमित रूप से स्कूल जाकर पढ़ाई कर रही हैं। विद्यालय की शिक्षिका भागीरथी बिष्ट ने बताया कि अक्षर ज्ञान के साथ ही चंतरा देवी अपना नाम लिखने लगी हैं, वे कविताएं और कहानियां भी पढ़ने लगी हैं। पढ़ाई के साथ वह स्कूल में होने वाली हर गतिविधि में भाग ले रही हैं।

शिक्षा का महत्व इस उम्र में समझ में आया

चंतरा देवी का कहना है कि शिक्षा का मोल उन्हें इस उम्र में समझ में आया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से बड़ी कोई चीज नहीं है, उन्होंने कहा कि मनुष्य पर कैसी भी विपत्ती आ जाये उसे शिक्षा नहीं छोड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र जहां तक साथ देगी वहां तक वे शिक्षा नहीं छोड़ेगी।

प्रेरणादायी है चंतरा देवी का ये कदम

चंतरा देवी का इस उम्र में शिक्षा के प्रति यह लगाव चर्चा में है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम कुंवर ने कहा कि कक्षा एक की छात्रा चंतरा देवी को पूरा सहयोग दिया जायेगा। फिलहाल दादी का ये कदम कईयों के अंदर शिक्षित होने का जज्बा भरेगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img