03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून : दो ढाबों में लगी भीषण आग, चपेट में आया शराब का ठेका, मची अफरा-तफरी

एफएनएन, देहरादून : देहरादून में भानियावाला तिराहे के पास स्थित दो ढाबों में भीषण आग लग गई। इस दौरान आग ने एक शराब के ठेके को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब साढ़े 11 बजे भानियावाला फ्लाइओवर के पास टीन शेड में बने विजय नेगी निवासी भानियावाला व अनिल जयसवाल निवासी डोईवाला के ढाबों में अचानक आग लग गई। विजय नेगी की दुकान के अंदर सो रहे नौकर उत्तम सिंह ने आग लगने की सूचना मालिक को दी। जिसके बाद विजय नेगी ने पुलिस को सूयना दी। आग इतनी भीषण थी कि पास में बना शराब का ठेका भी उसकी चपेट में आ गया।
चाय बनाते समय साड़ी में लगी आग, बुरी तरह झुलसी महिला, कमरे का सामान में भी हुआ राख

करीब 12 बजकर 50 मिनट पर आग पर काबू किया गया। लेकिन ठेके पर शराब की बोतलों में रुक-रुक कर ब्लास्टिंग होती रही। अनिल जयसवाल व विजय नेगी की दुकान पर रखा फर्नीचर आदि सामान जल कर राख हो गया। ठेका संचालक विनय रावत ने कहा कि दुकान में आग लगने से लाखों का माल नष्ट हो गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावनाएं जताई गई हैं।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img