03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड का चमोली भूस्खलन के लिहाज से है अधिक संवेदनशील, 3983 स्थानों पर हुई घटनाएं

Spread the love

एफएनएन, देहरादूनप्राकृतिक आपदाओं से निरंतर जूझते आ रहे उत्तराखंड का चमोली जिला भूस्खलन की दृष्टि से राज्य में सर्वाधिक संवेदनशील है। जीएसआइ (जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया) द्वारा कराए गए राष्ट्रीय भूस्खलन संवेदनशीलता मानचित्रण में उत्तराखंड का परिदृश्य तो यही बयां कर रहा है।

वर्ष 2014 से 2021 तक हुए इस मानचित्रण के मुताबिक, उत्तराखंड में वर्ष 2021 तक 14720 स्थानों पर भूस्खलन हुआ। जिलेवार स्थिति देखें तो चमोली जिले में सबसे ज्यादा 3983 जगह भूस्खलन की घटनाएं हुईं। यही नहीं, सर्वाधिक उच्च संवेदनशीलता वाला क्षेत्र भी इसी जिले में है, जो 29.89 प्रतिशत है। उच्च संवेदनशीलता की श्रेणी में बागेश्वर जिला दूसरे स्थान पर है।

यह भी पढ़ें –सैम करन के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 17 साल बाद इंग्लैंड टीम को किया शर्मसार

भूस्खलन के लिहाज से 39009 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र संवेदनशील

इसमें बताया गया कि उत्तराखंड का कुल 39009 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील है। इसके लिए जिलेवार हुए भूस्खलन और वहां उच्च, मध्यम व निम्न श्रेणी की संवेदनशीलता के आंकड़ों का ब्योरा दिया गया।

यह भी बताया गया कि रुद्रप्रयाग जिले में प्रयोग के तौर पर लैंडस्लाइड अर्ली वार्निंग सिस्टम प्रारंभ कर दिया गया है। धीरे-धीरे अन्य जिलों में भी ऐसा किया जाएगा, ताकि भूस्खलन का पूर्वानुमान मिलने से जानमाल की क्षति को कम किया जा सके।

जिलेवार भूस्खलन की स्थिति

जिला – संख्या

चमोली – 3983

नैनीताल – 2515

देहरादून – 1774

बागेश्वर – 1560

रुद्रप्रयाग – 1509

अल्मोड़ा – 1369

उत्तरकाशी – 1282

पौड़ी – 1068

टिहरी – 490

हरिद्वार – 375

पिथौरागढ – 1063

चंपावत – 114

जिलों में संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति (प्रतिशत में)

जिला – उच्च – मध्यम – निम्न

चमोली – 29.89 – 34.49 – 35.62

बागेश्वर – 27.71 – 34.45 – 37.84

पिथौरागढ़ – 27.45 – 33.60 – 38.81

उत्तरकाशी – 24.22 – 30.52 – 45.24

रुद्रप्रयाग – 20.47 – 29.70 – 49.81

नैनीताल – 20.44 – 27.29 – 52.27

अल्मोड़ा – 18.44 – 25.36 – 56.20

देहरादून – 17.70 – 26.84 – 55.46

पौड़ी – 16.42 – 36.10 – 47.49

चंपावत – 14.89 – 33.37 – 52.37

टिहरी – 14.88 – 31.75 – 53.37

हरिद्वार – 13.90 – 31.75 – 53.37

ऊधम सिंह नगर – 0.03 – 0.69 – 99.01

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img