03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वैश्विक निवेशक सम्मेलन का निमंत्रण देने दिल्ली पहुंचे सीएम धामी, पीएम समेत कई मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने आठ व नौ दिसंबर को होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियां तकरीबन पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन के मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीएम समेत कई केंद्रीय मंत्रियों व केंद्रीय नेताओं को सम्मेलन का निमंत्रण देने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे।

शुक्रवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के परिसर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य सरकार को निवेशक सम्मेलन में आने के लिए तीन केंद्रीय मंत्रियों की सहमति प्राप्त हो गई है। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और केंद्रीय मंत्री मनसुख एल. मांडविया निवेशक सम्मेलन के कई सत्रों के मुख्य अतिथि होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में भेंट कर सकते हैं। इसके अलावा वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निवेशक सम्मेलन का समापन कर सकते हैं। इसके अलावा सीएम अन्य केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी केंद्रीय नेताओं को भी निमंत्रण देंगे।

देहरादून पहुंचे भारत के चीफ जस्टिस चंद्रचूड़, एफआरआई में बोले- भारत सौभाग्यशाली देश…पवित्र पुस्तक संविधान

ढाई लाख करोड़ का लक्ष्य, दो लाख करोड़ के हुए एमओयू

प्रदेश सरकार निवेशक सम्मेलन के आयोजन से पूर्व करीब दो लाख करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू कर चुकी है। इसके लिए देश और देश बाहर रोड शो भी आयोजित हुए। माना जा रहा कि दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन के दौरान सरकार 50 हजार से एक लाख करोड़ रुपये तक निवेश के एमओयू कर सकती है। पांच दिसंबर को देहरादून में पावर एनर्जी कान्क्लेव होने जा रही है। यह मिनी कान्क्लेव सचिवालय स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में होगी। इसमें 25-30 हजार करोड़ रुपये निवेश के एमओयू होने की संभावना है।

वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो रही हैं। देश-विदेश और राज्य में हुए रोड शो में निवेश के लिए हुए एमओयू करीब दो लाख करोड़ के पार पहुंच चुके हैं। सरकार ने राज्य की संभावनाओं और आवश्यकताओं को देखते हुए निवेश के लिए सेक्टर तय किए हैं। इन सेक्टर में उद्यमियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img