03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार : गन्ने से लदे ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया हंगामा

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में एक स्कूटी सवारी युवती को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने बुग्गी से रास्ता जाम कर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने बामुश्किल ग्रामीणों को शांत किया।

जानकारी के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार शाम की है। अंबुवाला डाकघर में क्लर्क के पद पर तैनात फेरूपुर निवासी सुषमा (24 वर्ष) पुत्री लाल सिंह अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी। पटरी पर मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह नीचे गिर गई और ट्रक का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर में आस-पास के ग्रामीण और काफी संख्या में महिलाएं मौके पर एकत्र हो गई। बुग्गी रास्ते में लगाकर रोड को जाम कर दिया और जमकर हंगामा काटा।

 

नौ दिसंबर को आईएमए की पासिंग आउट परेड, रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ओवरलोड वाहनों के चलते हादसे होने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार भारी संख्या में ओवरलोड वाहन चल रहे हैं। जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। हंगामा की सूचना मिलते ही पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। साथ ही आश्वासन दिया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img