03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल : जम्मू के राजौरी में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में कुमाऊं के वीर सपूत ने दिया सर्वोच्च बलिदान, घर में मचा कोहराम

Spread the love

एफएनएन, गरमपानी : कुमाऊं का एक और वीर सपूत मां भारती की आन, बान व शान की रक्षा के लिए बलिदानी हो गया। जम्मू के राजौरी सेक्टर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में बेतालघाट ब्लॉक स्थित रातीघाट क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय पैरा कमांडो नाइन पैरा (स्पेशल फोर्स) संजय सिंह बिष्ट ने देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए प्राण न्योछावर कर दिए।

सैन्य अधिकारी बलिदानी सपूत का पार्थिव शरीर लेकर जम्मू से उत्तराखंड के लिए निकल पड़े हैं। शुक्रवार की सुबह तक यहां पहुंचने की उम्मीद है। इधर जांबाज के बलिदान की खबर से स्वजन बेसुध हैं तो पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया है।

नाइन-पैरा स्पेशल फोर्स में थे कमांडो

रातीघाट निवासी दीवान सिंह बिष्ट का वीर पुत्र संजय सिंह बिष्ट भरतीय सेना की नाइन-पैरा स्पेशल फोर्स में कमांडो के तौर पर तैनात थे। जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर से लगभग 70 किमी दूर कालाकोट के गुलाबगढ़ के जंगल में आतंकी गतिविधियों की भनक थी। ग्रामीणों ने सुरक्षाबलों को इसकी सूचना दी। इस पर बाजीमल क्षेत्र में कांबिंग शुरू की गई।

संजय सिंह बिष्ट ने दिया बलिदान

सैन्य सूत्रों के अनुसार इसी विशेष ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई। आतंकियों के खात्मे को चलाए गए इस ऑपरेशन में 19-कुमाऊं रेजिमेंट की नाइन-पैरा स्पेशल फोर्स में तैनात पैरा कमांडो संजय सिंह बिष्ट ने अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया।

घर में मचा कोहराम

देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की खूबर रातीघाट क्षेत्र तक पहुंची तो कोहराम सा मच गया। स्वजन बदहवास हो गए। बलिदानी सपूत का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह तक रातीघाट स्थित उसके पैतृक गांव पहुंचने की सूचना है।

बाल्यावस्था से थी सैनिक बनने की धुन

जांबाज संजय जीआइसी रातीघाट का मेधावी छात्र रहा। भारतीय सेना में भर्ती होकर देशसेवा की ललक उसमें बचपन से ही थी। 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद संजय वर्ष 2012 में 19-कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुआ। कठिन प्रशिक्षण व मेहनत के दम पर उसे नाइन-पैरा की स्पेशल फोर्स में बतौर कमांडो तैनाती मिली। बीती एक नवंबर को ही संजय एक माह की छुट्टी बिताकर जम्मू लौटा था। इस दरमियान दूरभाष पर स्वजन की उससे वार्ता हुई। बलिदान से माहौल गमगीन है तो क्षेत्र गौरवान्वित भी है।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img