Friday, March 6, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपरिवार संग उत्तराखंड पहुंचे 'कैप्टन कूल, बाबा नीम करौली के भी किए...

परिवार संग उत्तराखंड पहुंचे ‘कैप्टन कूल, बाबा नीम करौली के भी किए दर्शन

एफएनएन, नैनीताल:  भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के सपरिवार कुमाऊं भ्रमण पर आए हैं। उनके आने की पुष्टि धोनी की पत्नी साक्षी के इस्ट्राग्राम स्टोरी में लगाया गया स्टेटस है, जो काठगोदाम में खींचा गया है। धोनी के आने की सूचना मात्र ने फैंस में खासा उत्साह व उमंग पैदा कर दी है।

मंगलवार दोपहर को सूचना मिली की पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान का काफिला ज्योलीकोट पहुंच चुका है और उनके काफिले में चार लग्जरी वाहन हैं। जिसके बाद नैनीताल में धोनी के फैंस इंतजार करते रहे, लेकिन किसी भी स्तर से उनके आने की पुष्टि नहीं हो सकी।

कैंची धाम भी पहुंचे धोनी

खबरों के अनुसार धोनी भवाली से कैंची धाम होते हुए रानीखेत को निकल गए। धोनी की पत्नी ने स्टेटस में बर्थ डे वीक लिखते हुए सूर्यास्त के समय पहाड़ों की लालीमा की फोटो भी पोस्ट की है।

अल्मोड़ा के थे धोनी के पूर्वज

उल्लेखनीय है कि धोनी के पूर्वजों का गांव अल्मोड़ा जिले में ही है। क्रिकेट की दुनिया में छाने के बाद धोनी कभी गांव नहीं आए हैं। अब महेंद्र सिंह धोनी परिवार संग उत्तराखंड भ्रमण पर पहुंचे हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments