03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अभिनेत्री निर्माता दीया मिर्जा ऋषिकेश पहुंची, परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश:  भारतीय मॉडल, अभिनेत्री, निर्माता दीया मिर्जा सपरिवार परमार्थ निकेतन पहुंची। यहां उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में मां गंगा की आरती उतारी। परमार्थ गुरुकुल के ऋषि कुमारों और आचार्यों ने शंख ध्वनि और वेद मंत्रों से दीया मिर्जा का अभिनंदन किया।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती के सान्निध्य में अभिनेत्री दीया मिर्जा ने सपरिवार परमार्थ निकेतन गंगा आरती में हिस्सा लिया । अभिनेत्री दीया मिर्जा मां गंगा का सानिध्य पाकर अभिभूत नजर आई।

पर्यावरण राजदूतों की है जरूरत

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि फिल्मों में अभिनय के साथ समाज, पर्यावरण, वन्यजीवों और मानवता के लिए कार्य करना अद्भुत है। वास्तव में आज समाज को ऐसे ही पर्यावरण राजदूतों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जीवन के लिए जंगल अत्यंत आवश्यक है, जंगल है तो जीवन है, जंगल है तो प्राणवायु ऑक्सीजन है, जंगल है तो जल है और जल है तो जीवन है।

भेंट किया रुद्राक्ष का दिव्य पौधा

स्वामी चिदानंद ने गंगा की आरती के माध्यम से हरित पर्व मनाने का संकल्प कराया। साथ ही अभिनेत्री दीया मिर्जा को रुद्राक्ष का दिव्य पौधा आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया।

 

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img