03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चमोली : सात दिवसीय गौचर मेले का हुआ आगाज, सीएम धामी ने किया उद्घाटन, यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कही ये बात

Spread the love

एफएनएन,गौचर : जनपद चमोली की प्रवेश सीमा गौचर में मंगलवार को 71 वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। मेले के शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए क्षेत्रपाल देव रावल देव पूजन में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। मेले का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने कहा मेले हमारी सांस्कृतिक पहचान है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौचर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण करने की घोषणा की और कहा कि इससे जनता को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले हमारे जीवन में इंद्रधनुषी रंगों की तरह हैं और जीवन में ताजगी और उत्साह भर देते हैं। इस खास मौके पर सीएम धामी ने कहा कि प्राचीन समय में जब संचार और परिवहन की कोई ऐसी सुविधाएं नहीं थीं, तो इन मेलों ने सामाजिक ताने- बाने को बुनने में बहुत मदद की और लोगों का सामाजिक और व्यावहारिक दायरा बढ़ाया। गौचर मेला संस्कृति, बाजार तथा उद्योग तीनों के समन्वय के कारण हमारे राज्य का एक प्रसिद्ध राजकीय मेला है।

औद्योगिक विकास को मजबूत करना जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए रोड कनेक्टिविटी, रेल कनेक्टिविटी, रोपवे कनेक्टिविटी, हवाई कनेक्टिविटी सहित ऊर्जा एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में विशेष कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में चारधाम सड़क परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण तथा निर्माणाधीन रोपवे परियोजनाएं इस बात का उदाहरण हैं।

सीएम धामी ने किए जनता से वादे

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश के विकास के लिए तत्पर है और उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य किए जा रहे हैं, जिसके तहत कुछ पड़ाव हासिल होने के बाद प्रयास जारी है। सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए सीएम ने कहा अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलिंडर देने, प्रदेश की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत के क्षैतिज आरक्षण, समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण पर रोक के लिए कानून और सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने का काम किया है। राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था भी की जा रही है।

प्रदेश के हित सर्वोपरि

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए प्रदेश और प्रदेश का हित सर्वोपरि है और प्रदेश को पर्यटन के नक्शे पर लाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान मेले को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन की सराहना भी की। इस मौके पर पत्रकार राजपाल सिंह बिष्ट को गोविन्द प्रसाद नौटियाल पत्रकार सम्मान और “विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखण्ड” को पंडित महेशानंद नौटियाल शिक्षा और साहित्य प्रसार सम्मान से सम्मानित भी किया।

सीएम का किया अभिनंदन

क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल एवं मेला उपाध्यक्ष अंजू बिष्ट न मुख्यमंत्री का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया और मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते हुए समस्याओं के निदान के लिए मांग पत्र भी दिया।

ये लोग रहे मौजूद

मेले के उद्घाटन के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय टम्टा, विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, भरत चौधरी, दायित्वधारी रमेश गडिया, मुन्नी देवी शाह, कर्णप्रयाग ब्लाक प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, गौचर नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र, एडीएम डा. अभिषेक त्रिपाठी, मेलाधिकारी संतोष कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह देव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.राजीव शर्मा आदि सहित बडी संख्या में मेलार्थी मौजूद थे।

रावल देव पूजन के साथ बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

गौचर मेले में पहले दिन रावल देवता की पूजा के बाद प्रातः स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने झंडारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली गई। गौचर मेला मुख्य द्वार से चटवापीपल पुल तक एवं वापसी उसी रूट से होते हुए मुख्य मेला द्वार तक क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। खेल मैदान में बालक एवं बालिकाओं की दौड़, नेहरू चित्रकला प्रतियोगिता, शिशु प्रदर्शनी और शिक्षण संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गौचर मेले में पारंपरिक पहाडी संस्कृति से सजा पंडाल मेलार्थियों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मेले में 15 नवंबर के कार्यक्रम

  • पतंजलि योग समिति का योग शिविर
  • पर्यावरण, पशुपालन
  • गोष्ठी -जय गोपीनाथ कला संगम
  • गढ़ गीतांजली
  • पिंडरघाटी विकास संस्थान
  • लोक कलामंच मेहलचौरी
  • जय मां नंदा जागर संस्था, के सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • गजेन्द्र सिह राणा द्वारा जौनसारी संगीत की सांस्कृतिक संध्या

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img