03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कल जाएंगी बदरीनाथ साथ ही जोशीमठ में छात्रों के करेंगी संवाद

एफएनएन, देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गई हैं। देहरादून एयरपोर्ट से लेकर गढ़वाल और कुमाऊं में पुलिस-प्रशासन की टीमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहीं। उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सुबह वह सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद शाम को वह देहरादून पहुंचीं। कार्यक्रम के मुताबिक कल वह बदरीनाथ जाएंगी। साथ ही जोशीमठ में छात्रों के साथ संवाद भी करेंगी।

  • गौचर से लेकर बदरीनाथ तक तैयारियों में जुटे रहे पुलिस अधिकारी

राष्ट्रपति के बदरीनाथ कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। उसके बाद सभी राजपत्रित अधिकारियों, निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों की डी-ब्रीफिंग में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान फुल प्रुफ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए गौचर में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। मौसम खराब होने या अन्य संभावित कारणों से गौचर में राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग और ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को एसपी रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक भदाणे ने यहां पुलिस ब्रीफिंग की। उन्होंने अधिकारियों को यातायात, सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी प्रोटोकॉल को पुख्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में अभिसूचना तंत्र और पुलिस अधिकारियों के बीच उचित समन्वय बनाए रखने, हवाई पट्टी की निगरानी और राष्ट्रपति की फ्लीट सहित सभी जरूरी मुद्दों पर चर्चा की गई। एसपी ने वीवीआईपी रूट व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img