03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एल्विश यादव ने मेनका गांधी के आरोपों पर दिया दो टूक जवाब, कहा- इल्जाम के हिसाब से माफी भी तैयार रखे मैडम

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। यूट्यूबर पर कई गंभीर आरोप लगे है और उनके खिलाफ उत्तर प्रेदश पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है। एल्विश यादव पर ये शिकंजा भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कसा है। वहीं, अब यूट्यूबर ने उन्हें दो टूक जवाब दिया है।

एल्विश यादव को लेकर 3 नवंबर को खबर आई कि यूट्यूबर पर जहरीले सांपों की तस्करी और रेव पार्टी आयोजित करवाने के गंभीर लगे हैं। एक स्टिंग ऑपरेशन में उनका भांडा फूटने के बाद नोएडा में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

मेनका गांधी ने एल्विश पर लगाए आरोप

एल्विश यादव पर ये स्टिंग ऑपरेशन पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) ने किया, जिसकी संस्थापक मेनका गांधी हैं। यूट्यूबर के ऊपर एफआईआर दर्ज होने के बाद मेनका गांधी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एल्विश यादव पर गंभीर आरोप लगा रहा हैं।

एल्विश ने मेनका गांधी को दिया जवाब

एल्विश यादव ने मेनका गांधी का ये वीडियो एक्स (ट्विटर) पर शेयर करते हुए उनके माफीनामा तैयार रखने के लिए कहा। एल्विश यादव ने मेनका गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए लिखा, ये देखकर हैरान हूं कि ऐसे लोगों इतनी ऊंची पोजिशन पर बैठते हैं। जिस हिसाब से इल्जाम लगाया है मैडम ने उस हिसाब से माफी भी तैयार रखे।

क्या बोली मेनका गांधी ?

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार, भाजपा सांसद और पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) की संस्थापक मेनका गांधी ने कहा कि एल्विश यादव को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने जो किया है वो ग्रेड-1 अपराध है यानी सात साल की जेल। PFA ने जाल बिछाया और इन लोगों को पकड़ लिया। एल्विश अक्सर अपने वीडियो में सांपों की खत्म हो रही प्रजातियों का इस्तेमाल कई बार करते हुए नजर आए। बाद में हमें पता चला कि वो नोएडा और गुरुग्राम में सांपों का जहर बेचते हैं।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img