03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

एम्स ऋषिकेश से पहुॅचे चिकित्सको ने किया डेंगू से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों को जागरूक

Spread the love

एफएनएन, किच्छा:  लिटिल एंजिल स्कूल में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में पहुॅचे एम्स ऋषिकेश में कम्युनिटी वेलनेस एवं मेडिसिन के एडिशनल प्रोफेसर डा0 संतोष कुमार पंत ने डेगू की रोकथाम एवं बचाव को लेकर उपस्थित बच्चों को जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसकी रोकथाम की जिम्मेदारी नगर पालिका एवं स्वास्थ्य विभाग की नही बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की है।
कार्यक्रम से पूर्व डा0 संतोष कुमार पंत, प्रधानाचार्य डा0 बृजेश कुमार दूबे, मैनेजर श्रीमती जया रॉल्स्टन, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, कैलाश भगत ने संयुक्त रूप से मॉ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डा0 रूद्रेश नेगी ने उपस्थित बच्चों को सवालो के जवाब दिये। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के आस पास सफाई व्यवस्था रखनी चाहिए साथ ही डेगू की रोकथाम के लिए सभी को जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर डा0 वृजेश कुमार दूबे ने बताया कि उक्त प्रयास के माध्यम से बच्चों को जीवन जीने की सीख के साथ-साथ बीमारियों से बचने की जानकारी हासिल हुई उन्होंने सभी चिकित्सको एवं आगंतुको को आभार प्रकट किया। इस मौके पर डा0 संतोष कुमार पंत, प्रधानाचार्य डा0 बृजेश कुमार दूबे, मैनेजर श्रीमती जया रॉल्स्टन, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, कैलाश भगत आदि थे।

Hot this week

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img