03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मेयर रामपाल सिंह के नेतृत्व में पटेल जयंती पर बाइक रैली निकाल कर एकता दिवस की शपथ ली

Spread the love

एफएनएन, रूद्रपुर : लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मेयर रामपाल सिंह के नेतृत्व में ट्रांजिट कैम्प फुटबाल मैदान से विशाल बाइक रैली निकाली गयी। इससे पूर्व नगर निगम सभागार में मेयर रामपाल ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

नगर निगम में पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। यहां पर मेयर रामपाल ने निगम कर्मियों को देश की एकता एवं अखण्डता के लिए काम करने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ट्रांजिट कैम्प फुटबाल मैदान में मेयर रामपाल सिंह ने विशाल बाइक रैली का शुभारम्भ किया। बाइक रैली में मेयर रामपाल सिंह खुद भी बाइक पर सवार होकर निकले।

बाईक रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए आवास विकास स्थित पटेल पार्क में पहुंची। यहां पर मेयर रामपाल सिंह अन्य लोगों ने सदार पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि लौह पुरूष सरदार पटेल का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने तकरीबन 562 रियासतों में बंटे भारत को एक राष्ट्र बनाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने जूनागढ़ और हैदराबाद जैसे विवादित रियासत को भी अपनी चतुराई और कूटनीतिक कौशल से भारत में मिला दिया था।

इसी वजह से महात्मा गांधी ने उन्हें लौहपुरुष की उपाधि प्रदान की थी। उनके द्वारा चलाये गये बारदोली आंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ा और किसानों पर लगाया गया टैक्स घटना पड़ा। इस आंदोलन के बाद वल्लभभाई पटेल को सरदार की उपाधि दी गयी । मेयर ने कहा सरदार पटेल सभी के आदर्श हैं। उनका जीवन सदैव देश के लिए समर्पित रहा। सरदार पटेल का ही विजन था कि भारतीय प्रशासनिक सेवाएं देश को एक रखने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने इन प्रशासनिक सेवाओं को मजबूत करने के लिए भी जोर दिया था। उन्होंने आजाद भारत को एक विशाल राष्ट्र बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल,सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, कपूर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम दत्ता, भारत भूषण चुघ, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, पार्षद सुशील चौहान, विधान राय, भुवन गुप्ता, डॉ राकेश सिंह, सुनील कुमार, राजेश जग्गा, विनय विश्वास, प्रेमपाल गंगवार, कृष्ण पाल गंगवार, रामधारी गंगवार, मदन दिवाकर, राजेंद्र राठौड़, रामावतार शर्मा, नरेश उप्रेती,ओमप्रकाश गंगवार,बॉबी गंगवार, महेश गंगवार, सतपाल गंगवार, दीपक गंगवार, दुष्यंत गंगवार, विशाल गंगवार, अभिषेक गंगवार, गजेंद्र गंगवार, मनु देव गंगवार, दिनेश गंगवार, मनोज गंगवार, चौबे लाल गंगवार, प्रकाश गंगवार, हीरालाल गंगवार, सतीश गंगवार, सरोज चौहान, छत्रपाल राठौर, गणपत सैनी, राजेंद्र राठौड़, कुलदीप खुराना, चंद्रपाल कोहली,किशन कोली, अशोक गंगवार विवेक गंगवार कमल गंगवार अवधेश रस्तोगी, शिवकुमार शिबू समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img