03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार : हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी, थमाए फर्जी टिकट

एफएनएन, हरिद्वार : मध्य प्रदेश के व्यक्ति से हेलीकॉप्टर की बुकिंग के नाम पर 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यक्ति से रकम लेने के बाद उसे फर्जी टिकट थमा दिए गए। पीड़ित को जब ठगी का पता चला तो उसने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। जिसका संज्ञान लेते हुए सिडकुल पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, दीपक परमार निवासी सेक्टर-65 विजयनगर लसुडिया इंदौर मध्य प्रदेश ने इस संबंध में शिकायत दी है। उसने शिकायत में बताया है कि परिवार के साथ चारधाम जाना था। इस बीच पवन हंस हेलीकॉप्टर एजेंसी का एक नंबर मिला।

संपर्क करने पर राहुल नाम के शख्स ने 24 सीट खाली बताते हुए 20 सीट की बुकिंग के लिए एक लाख रुपये किराया बताया। कहा कि 50 फीसदी रकम पहले देनी होगी। आरोप है कि टिकट की बुकिंग के लिए 50 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए।

उसके बाद जो टिकट दीपक को मिले वो फर्जी निकले। इस मामले में पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई जिसका पुलिस ने संज्ञान लिया। सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Haldwani : लमजाला गांव में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, युवक-युवती घायल

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में काठगोदाम...

Ramnagar में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, सांवल्दे और बसई में दो मजारें ध्वस्त

एफएनएन , रामनगर : उत्तराखंड में सरकारी भूमि से...

Pithoragarh के खलिया टॉप में अनुमति से ज्यादा मिले टेंट, 12 की जगह लगाए गए थे 30; संचालकों के चालान

एफएनएन , पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले...

Topics

Haldwani : लमजाला गांव में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, युवक-युवती घायल

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में काठगोदाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img