03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के लोगों के लिए खुशखबरी, देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना का निर्माण शुरू

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : वर्ष 2026 तक देहरादून-मसूरी के बीच आवागमन के लिए रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी। एफआइएल इंडस्ट्रीज के नेतृत्व वाले मसूरी स्काई कार कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने दोनों नगरों के बीच रोपवे परियोजना पर काम शुरू कर दिया है।

  • दो चरणों ेमं बनाई जा रही परियोजना

5.5 किमी लंबी यह रोपवे परियोजना दो चरण में बनाई जा रही है। इस परियोजना को एक सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होने पर दोनों शहरों के बीच की यात्रा महज 15 मिनट की रह जाएगी।

पर्यटन सीजन के दौरान सड़क मार्ग से 33 किमी की दूरी तय करने में डेढ़ से तीन घंटे का समय लगता है। यह देश का पहला रोपवे भी है, जो राज्य के दो शहरों के बीच पर्यटन उद्देश्यों के साथ शहरी गतिशीलता के लिए भी बनाया जा रहा है।

  • हर मौसम में होगी उपयुक्त

देहरादून- मसूरी रोपवे परियोजना में 10 सीटों वाले डायमंड केबिन होंगे। यह पहली बार है कि एक ओर से 1300 यात्रियों की क्षमता की योजना बनाई गई है। देहरादून- मसूरी रोपवे परियोजना अत्याधुनिक, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ बनाई जा रही है। यह हर मौसम के लिए उपयुक्त रोपवे परियोजना होगी। इससे सड़क मार्ग पर भीड़ कम हो जाएगी।

विशेष रूप से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को चरम त्योहारी सीजन के दौरान जाम जैसी स्थिति से निजात मिलेगी।

उत्तराखंड में एफआइएल ग्रुप की अन्य रोपवे परियोजनाएं एफआइएल समूह 10,797 फीट की ऊंचाई पर 3.8 किलोमीटर लंबी यमुनोत्री रोपवे परियोजना का भी निर्माण कर रहा है। यह परियोजना पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में है।

दून मसूरी रोपवे परियोजना पर का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य को तीव्रता से किया जाएगा। इसका समय-समय पर टीमें भी निरीक्षण करेंगी। जिससे निर्धारित समय पर कार्य को पूरा किया सके। दीपक खंडूरी, निदेशक अवस्थापना, यूटीडीबी

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img