03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आश्वासन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने धरना प्रदर्शन किया स्थगित

एफएनएन, रूद्रपुर : अटरिया मार्ग को मानक से कम चौड़ा बनाये जाने के विरोध में क्षेत्रवासियों ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में सांकेतिक प्रदर्शन किया और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल को ज्ञापन सौंपा। नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया गया तो नगर निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा से मिले जगतपुरा वासियों ने कहा कि अटरिया मंदिर मार्ग का निर्माण को नगर निगम 12 फिट चोड़ा बना रहा है। जबकि इस सड़क को 28 फिट चौड़ा बनाने के साथ ही नाला निर्माण का भी प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पारित हुआ था। लेकिन मनमानी करके इसकी चौड़ाई को कम किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष ने जगतपुरा वासियों के साथ मामले को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। सभी लोग नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल का घेराव करने के लिए जा रहे थे कि तभी पता चला कि वह कार्यालय में नहीं है।

जिस पर सीपी शर्मा ने मामले को लेकर नरेश दुर्गापाल से दूरभाष पर वार्ता की और उन्हें वाटसएप के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। सीपी शर्मा ने कहा कि जगतपुरा की यह सड़क ऐतिहासिक अटरिया मंदिर को जाती है इसके अलावा सिडकुल के लिए बड़े वाहनों का आवागमन भी इस मार्ग से होता है। इस सड़क से रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है। जिसके चलते इस मार्ग का मानक के अनुरूप 28 फिट चौड़ा बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। सड़क को मानकों के अन ुरूप नहीं बनाया गया तो महानगर कांग्रेस आंदेालन करेगी। वार्ता के दौरान नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा कि वह मामले में जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही करेंगे। उनके आश्वासन पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने धरना प्रदर्शन स्थगित करने की घोषणा की।

इस अवसर पर सुनील आर्य, गोपाल भसीन, वार्ड अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र सागर, संजय कुमार, सतीश कुमार, अरविन्द कुमार मामू,अमित, अर्जुन विश्वास, बबुआ सागर, राजू, बबलू राना आदि मौजूद थे।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img