03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

लकड़ी लेने जंगल गए व्यक्ति पर भालू ने हमला कर किया लहूलुहान, एक हफ्ते में तीसरा हमला

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : निजमुला घाटी के ईराणी गांव में लकड़ी लेने जंगल गए एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। ग्रामीण उन्हें कुर्सी पर बैठाकर करीब चार किमी पैदल चले इसके बाद उन्हें अस्पताल में 108 सेवा वाहन की मदद से उसे जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर बेस अस्पताल श्रीकोट (श्रीनगर) भेज दिया है।

ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी ने बताया कि ग्रामीण आनंद सिंह (35) शनिवार शाम को सूखी लकड़ी लेने गांव के समीप के जंगल में गया था। जब वह वहां से लौट रहा था तो अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। आनंद भी हिम्मत दिखाते हुए भालू से भिड़ गए।

  • रात को ही कुर्सी पर बैठाकर लाए अस्पताल

करीब 10 मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। आनंद के शोर मचाने पर भालू भाग गया। हमले में आनंद बुरी तरह घायल हो गए। आनंद ने अपने मोबाइल से पत्नी और फिर ग्रामीण राजवीर सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीण जंगल गए और रात करीब आठ बजे उन्हें गांव तक लाए। गांव से सड़क की दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों ने उन्हें रात को ही कुर्सी पर बैठाकर चार किलोमीटर पैदल चलकर भेलताना तक पहुंचाया।
यहां से 108 सेवा वाहन की मदद से रात करीब दो बजे जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया। आनंद सिंह के चेहरे, हाथ, पांव और सिर पर भालू के नाखूनों के गहरे निशान पड़ गए हैं, जिससे काफी खून बह गया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img