03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लाखों की लागत से निर्मित धार्मिक स्थल का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व सांसद प्रतिनिधि विपिन ने किया लोकार्पण

एफएनएन, किच्छा : लम्बे समय से दुर्गा मंदिर की उठ रही मांग को ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा व उनके पति विपिन जल्होत्रा ने गम्भीरता से लिया तथा अपने पिता स्व. कस्तुरी लाल जल्होत्रा की स्मृति में जमीन मंदिर को दान दी। जिस पर विकास की सोच रखने वाले ब्लॉक प्रमुख पति व संसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने शिमला पिस्तौर में 15 वे वित्त योजना के अन्तर्गत 5 लाख की लागत से दुर्गा पूजा मन्दिर का निर्माण करवाया।

इसी क्रम में उक्त दुर्गा पूजा मंदिर का लोकार्पण केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट एवं सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इसके साथ ही ग्राम शिमला पिस्तौर में केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट एवं सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने शिव मंदिर का भी फीता काटकर लोकार्पण किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सांसद निधि से धर्मशाला के सौंदर्यीकरण के हेतु 5 लाख की लागत के कार्य करवाने की घोषणा की। विधानसभा क्षेत्र मे लगातार विकास कार्यो को अमलीजामा पहनाया जा रहा है और निरंन्तर विकास कार्य करवाये जा रहे है। इस दौरान शिव मन्दिर के पदाधिकारी सतीश मक्कड, हरीश अरोरा, अजय, सतीश अरोरा, पप्पू गम्भीर, दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष आसित विश्वास, कोषाध्यक्ष राकेश विकास, विपुल पात्रो, जीवन ठाकुर, राकेश यादव, शिवकुमार, राजू, राजेश राजभर, राजकुमार राजभर, प्रदीप, रोबिन मंडल थे।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img