03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देव होम्स ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी में माँ भगवती का विशाल जागरण किया गया आयोजित, सांसद रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने पावन ज्योत प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

एफएनएन, रूद्रपुर : पावन नवरात्र के सप्तमी दिवस पर गत रात्रि देव होम्स ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी फेज-7 में माँ भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने पूजा अर्चना के साथ पावन ज्योत प्रज्वलित कर मां भगवती जागरण का शुभारंभ किया। इससे पूर्व सांसद रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चुघ तथा भाजपा नेता विपिन जलहोत्रा का आयोजकों द्वारा शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

भट्ट तथा श्री चुघ ने मां दुर्गा का आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पावन नवरात्र पर्व में पूजा अर्चना करने वाले भक्तों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है। वैसे मां का आर्शीवाद सभी भक्तों पर हमेशा ही बना रहता है। उन्होने कहा कि अष्टमी एवं नवमी नवरात्र पर कन्या पूजन का भी विशेष महत्व माना गया है। इस दौरान भजन गायक कलाकारों ने मां भगवती के कई भजन सुनाकर भक्तजनों को मां की भक्ति में मग्न कर दिया। प्रातः तारा रानी की कथा के पश्चात मां की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सुधीर चौधरी, मनोज सैनी, सुनील मिश्रा, मुकुट यादव, सुमित कुमार, अनुज त्यागी, कांडपाल, हरीश मिश्रा, कांति सक्सेना, दिनेश गंगवार, अमित कुमार देव ग्रीन वेलफेयर सोसायटी फेज-7 कालोनी वासी व अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img