03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने महाराजा अग्रसेन पार्क में उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

एफएनएन, किच्छा: महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल महासभा किच्छा के पदाधिकारीयो के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने महाराजा अग्रसेन पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महाराजा अग्रसेन व्यापारियों के शहर अग्रोहा के एक महान भारतीय महाराज थे जिनका जन्म क्षत्रिय कुल में हुआ था वह एक वैदिक समाजवाद के प्रवर्तक, युग पुरुष, राम राज्य के समर्थन एवं महादानी एवं समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे।

महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का अग्रदूत कहा जाता है, अपने क्षेत्र में सच्चे समाजवाद की स्थापना हेतु उन्होंने नियम बनाया कि उनके नगर में बाहर से आकर बसने वाले प्रत्येक परिवार की सहायता के लिए नगर का प्रत्येक परिवार उसे एक तत्कालीन प्रचलन का सिक्का व एक ईंट देगा, जिससे आसानी से नवागन्तुक परिवार स्वयं के लिए निवास स्थान व व्यापार का प्रबंध कर सके।

महाराजा अग्रसेन ने तंत्रीय शासन प्रणाली के प्रतिकार में एक नई व्यवस्था को जन्म दिया, उन्होंने पुनः वैदिक सनातन आर्य सस्कृंति की मूल मान्यताओं को लागू कर राज्य की पुनर्गठन में कृषि-व्यापार, उद्योग, गौपालन के विकास के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की पुनः प्रतिष्ठा का बीड़ा उठाया। विधायक राजेश शुक्ला ने अग्रवाल सभा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई दी।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष ग्यारसी बंसल, महामंत्री राम अवतार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकेश सिंघल, मनोज गोयल, प्रकाश गोयल, हनुमान प्रसाद, संजय जिंदल, महेंद्र गोयल, ओम अग्रवाल, मदन गोपाल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, महेंद्र पाल, विजय अग्रवाल, भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, राकेश गुप्ता, पूरन भट, राजेश कोली, गोल्डी गोराया उपस्थित थे।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img