03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

front news network के नवरात्रि आरती संग्रह का विमोचन, होटल रिवेरा में जुटे शहर के गणमान्य लोग

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : होटल रिवेरा में आज front news network के नवरात्रि आरती संग्रह का विमोचन हुआ। शहर विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ और व्यापारी नेता संजय जुनेजा समेत शहर की कई हस्तियां कार्यक्रम में शामिल हुईं। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि सनातन का डंका देश ही नहीं, विदेशों में भी बज रहा है। युवाओं में अपने धर्म को लेकर विशेष उत्साह है। उन्होंने सभी शहर वासियों को शारदीय नवरात्र की बधाई दी और कहा कि फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क लगातार सामाजिक कार्यों में भागीदारी कर अग्रणी भूमिका निभाता है।

मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि शारदीय नवरात्र हिंदुओं की आस्था से जुड़े हैं। 9 दिन देवी की उपासना की जाती है, ऐसे में फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क का आरती संग्रह पूजा में सहायक होगा। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी सभी को शारदीय नवरात्रि की बधाई दी और कहा कि हिंदू धर्म की आस्था से जुड़े नवरात्र धूमधाम से मनाएं। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने भी सभी को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क हर मौके पर अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करता है। हर छोटी बड़ी खबर हमें आसानी से उपलब्ध हो जाती है और निष्पक्ष पत्रकारिता ही फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क की पहचान है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क ने सदैव पत्रकारिता का धर्म निभाया है। निष्पक्ष पत्रकारिता के जरिए यह चैनल अब अपना मुकाम बना चुका है।

उन्होंने सभी को नवरात्रि की बधाई दी। इस मौके पर जिंदगी जिंदाबाद के संस्थापक करमजीत सिंह चाना, मेट्रोपोलिस मॉल के प्रबंधक देवीलाल, कांग्रेस नेता अक्षय बाबा, अंकुर राय, होटल रिवेरा के स्वामी राजू सुखीजा, पत्रकार चंदन बंगारी, अजय जोशी, भारत शाह, राजीव चावला, दुर्गेश तिवारी आदि मौजूद थे।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img