03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

13 सितंबर : गुरू की चाल से इन 6 राशियों के आएंगे अच्छे दिन

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : देवगुरू बृहस्पति 13 सितंबर से अपनी चाल बदल रहे हैं। बृहस्पति 13 सिंतबर से धनु राशि में मार्गी हो रहे हैं। इससे पहले अगस्त में बृहस्पति उल्टी चाल चल रहे थे। देवगुरु बृहस्पति का धनु राशि में मार्गी होना कई राशियों के बेहद शुभ परिणामकारी होगा। ऐसे में बृहस्पति का वक्री होना कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशियों को अशुभ। हम आपको बताने जा रहे हैं कि गुरु जब सीधी चाल चलेंगे तो इन 6 राशियों के अच्छे दिन आएंगे।

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना लाभदायक रहेगा। व्यापार में आपको नई साझेदारी से लाभ होगा और इसमें भाइयों को पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स के साथ जो गतिरोध चल रहा था, वह समाप्त हो जाएगा। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा और परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिकता की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा।

वृषभ राशिः गुरु का मार्गी होना आपके लिए फायदा लेकर आया है। कई दिनों से चल रही उलझन खत्म हो जाएगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और समाज में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। मित्रों की मदद से समय पर आपका प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। परिवार में आपकी स्थिति में इजाफा होगा और अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। संतान के भविष्य की चिंता समाप्त होगी।

सिंह राशि: आपकी राशि के लिए गुरु शुभ समाचार लेकर आएंगे। अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। राजनीति से संबंधित लोगों से फायदा होगा। छात्रों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पुराने रिश्तों में सुधार आएगा और नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशिः वृश्चिक राशि के लिए गुरु का मार्गी होना शुभ रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी और कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। सरकार की मदद से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। पैतृक संपत्ति का विवाद हल हो जाएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको फायदा होगा। नौकरी तलाश करने वाले जातकों को शुभ समाचार प्राप्त होगा। जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है, जो हर मार्ग पर आपका साथ देगा।

मकर राशिः आपकी राशि के लिए गुरु का मार्गी होना कामयाबी लाएगा। आपकी दूसरों पर निर्भरता कम होगी और आत्मनिर्भर बनने की इच्छा प्रबल होगी। ऑफिस में सही निर्णय आपको कामयाबी तक पहुंचाएंगे। पारिवारिक बिजनस में बढ़ोतरी का विचार मन में आएगा, जिसमें भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे।

कुंभ राशि: गुरु के मार्गी होने से आय के नए स्रोत के बारे में पता चलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा, इसके लिए आयोजन भी हो सकता है। परिवार में बढ़ोतरी की संभावना है। जीवन में आपको नई दिशा की प्राप्ति होगी। इस समय आप ऊर्जावान रहेंगे और जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसमें 100 फीसदी देंगे।

Hot this week

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

Topics

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img