Tuesday, March 31, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगोपेश्वर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव शुरू, कई जिलों...

गोपेश्वर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव शुरू, कई जिलों से जुटे 240 बाल वैज्ञानिक

एफएनएन, गोपेश्वर : गोपेश्वर के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आज दो दिवसीय राज्य स्तरीय द्वितीय सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया है। कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव में चमोली के अलावा रुद्रप्रयाग, चंपावत, बागेश्वर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के 240 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं। बता दें कि महोत्सव में पांच प्रतियोगिताएं पोस्टर प्रदर्शनी, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ, नाटक और विज्ञान ड्रामा होगा। यह आयोजन यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत के निर्देशन में आयोजित हो रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments