03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इस जिले में एसएसपी ने आधी रात को किए तबादले

एफएनएन, हरिद्वार : उत्तराखंड में भी तबादलों का दौर जारी है। अब हरिद्वार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बुधवार आधी रात जिले के 12 थाने-कोतवालियों में बड़ा फेरबदल करते हुए कुल 11 इंस्पेक्टर व आठ सब-इंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर दिया है।

तबादला सूची के अनुसार पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट को कोतवाली प्रभारी मंगलौर, यहां से इंस्पेक्टर महेश जोशी को पुलिस कार्यालय, भगवानपुर से इंस्पेक्टर राजीव रोथाण को कोतवाली प्रभारी लक्सर, पथरी से इंस्पेक्टर रमेश तनवार को इंस्पेक्टर भगवानपुर, लक्सर से कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा को कनखल इंस्पेक्टर, एसओजी इंस्पेक्टर विजय सिंह को कोतवाली प्रभारी ज्वालापुर यहां से इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के वाचक के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • इनका हुआ तबादला

इसके अलावा ऐश्वर्य पाल को प्रभारी हाईकोर्ट सेल से सीआईयू प्रभारी हरिद्वार न, रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल को प्रभारी हाईकोर्ट सेल, एसएसपी के वाचक आरके सकलानी को कोतवाली प्रभारी रुड़की, बहादराबाद इंस्पेक्टर रविंद्र शाह को कलियर इंस्पेक्टर, कनखल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा को थानाध्यक्ष श्यामपुर, खानपुर थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी को सिडकुल थानाध्यक्ष, नरेश राठौर को यहां से बहादराबाद थानाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

  • ये हुए इधर से उधर

तबादला सूची के अनुसार कलियर से जहांगीर अली को प्रभारी सीआईयू रुड़की, श्यामपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल को थानाध्यक्ष खानपुर, रुड़की सीआईयू प्रभारी रविंद्र कुमार को थानाध्यक्ष पथरी, हर की पैड़ी चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा को थानाध्यक्ष झबरेड़ा और यहां से एसओ धर्मेंद्र राठी को एसआईएस शाखा भेजा गया है।

 

Hot this week

Uttarkashi : जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

एफएनएन , उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में...

Daler Mehndi विवाद पर CM धामी का बयान, बोले- अब मामले को तूल देने की जरूरत नहीं

एफएनएन , देहरादून : दलेर मेहंदी विवाद इन दिनों...

Topics

Uttarkashi : जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

एफएनएन , उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में...

Haldwani : लमजाला गांव में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, युवक-युवती घायल

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में काठगोदाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img