Saturday, February 21, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की...

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, चालक फरार

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर शाम की है। रोहित पुत्र किशनलाल अपने मामा रवि कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम मुगल माजरा जिला सहारनपुर के साथ मोटरसाइकिल से रसूलपुर जा रहे थे। रसूलपुर टोंगिया के पास पहुंचते ही अचानक एक ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौत हो गई।

थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। मृतक रोहित के भाई शुभम की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments