03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

एनआइए ने बाजपुर के गन हाउस में मारा छापा, खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई की मिली थी सूचना

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : खालिस्तानी आतंकियों को असलहे सप्लाई करने के मिले इनपुट के बाद एनआइए ने बाजपुर के गन हाउस में छापामार कार्रवाई की थी। जिसके बाद से ऊधम सिंह नगर में चल रहे गन हाउसों पर पुलिस और खुफिया विभाग नजर बनाए हुए है। इसके लिए गन हाउसों से होने वाली असलहे और कारतूस की बिक्री का पुलिस और खुफिया एजेंसियां हिसाब रखेगी।

तराई में 90 के दशक में खालिस्तानी आतंकियों का खौफ था। बाद में आतंकी गतिविधियां खत्म हो गई लेकिन बीते चार-पांच साल से एक बार फिर से तराई में खालिस्तानी आतंकी गतिविधियां सिर उठाने लगी है। इसके लिए वह गैंगस्टरों के संपर्क में भी है। कई बार आतंकी जिले में भी पनाह ले चुके है।

  • एनआइए ने हथियार सप्लाई की सूचना के बाद मारा छापा

बीते बुधवार को एनआइए ने खालिस्तानी आतंकी को हथियार सप्लाई करने के इनपुट मिलने के बाद बाजपुर के धंसारा गांव में एक गन हाउस स्वामी शकील अहमद के घर में छापा मारा। कई घंटे हुए पूछताछ के बाद टीम उसे अपने साथ ले गई और तीन असलहे भी कब्जे में लिए थे।

  • एनआइए की छापेमारी के बाद पुलिस व खुफिया एजेंसी सतर्क

जिले के बाजपुर थाना क्षेत्र के गन हाउस स्वामी के आतंकियों से मिलीभगत पर एनआइए की छापेमारी के बाद अब ऊधम सिंह नगर की पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई है। खुफिया एजेंसियां और पुलिस जिले में चल रहे गन हाउसों पर नजर रखे हुए है। साथ ही गन हाउसों से बेची जा रही गन और कारतूस के हिसाब किताब भी करेगी।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img