03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

धूमधाम से मनाया गया लिटिल किंगडम प्रीपेट्री स्कूल का वार्षिकोत्सव, झूम उठे बच्चे

एफएनएन, रुद्रपुर : लिटिल किंगडम प्रीपेट्री स्कूल का 22वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक हरिन्दर पुरी , प्रधानाचार्या परविंदर पुरी, उप प्रधानाचार्या सिमरन पुरी, गुनीत पुरी, कबीर पुरी विद्यालय संचालक लक्ष्य शर्मा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के प्रसिद्ध शिक्षाविद् संदीप नैथानी, उनकी धर्मपत्नी सीमा नैथानी व उनकी पुत्रियाँ हर्षिता व वरन्या का स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संदीप नैथानी ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप कौस्तुभ मिश्रा (उप जिलाधिकारी किच्छा ) उनकी धर्मपत्नी शालिनी मिश्रा अभिभावक के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय परंपरा के अनुसार कक्षा चतुर्थ व पंचम के बच्चों द्वारा गायत्री मंत्र से हुई। इसके बाद कक्षा तृतीय के बच्चों द्वारा गणेश वंदना की गई। कक्षा प्रेप के बच्चों द्वारा वेलकम सॉन्ग प्रस्तुत किया गया। कक्षा तृतीय , चतुर्थ व पंचम के बच्चों ने अंग्रेजी नाटक माउस वैडिग प्रस्तुत कर अपना हुनर दिखाया।

तत्पश्चात कक्षा द्वितीय द्वारा कश्मीरी डांस कक्षा प्ले ग्रुप द्वारा लंदन ठुमकदा, कक्षा नर्सरी बम बम बोले , रेट्रो सॉन्ग, ऑल इज वेल कक्षा प्री नर्सरी द्वारा गल्ला गोरिया , राधा तेरी चुनरी , यतम्मा , मेरा वाला डांस प्रस्तुत किया गया। कक्षा प्रथम के नन्हे.मुन्ने बच्चों ने सेव वाटर थीम व गुजराती प्रस्तुति देकर उपस्थित जनता का मन मोह लिया। कक्षा द्वितीय ने नाचो – नाचो कक्षा तृतीय ने लावणी , चतुर्थ व पंचम ने राजस्थानी व भांगड़ा जैसी सुंदर प्रस्तुतियाँ दी ।

विद्यालय में नन्हे.मुन्ने बच्चों ने जल संरक्षण व चंद्रयान -3 पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा द्वितीय , तृतीय , चतुर्थ व पंचम के नन्हे.मुन्ने बच्चों ने ऐतिहासिक लघु नाटक झांसी की रानी प्रस्तुत कर उपस्थित जनता को भावविभोर कर दिया। अंत में कक्षा प्रथम , द्वितीय , तृतीय ,चतुर्थ व पंचम के बच्चों ने देशभक्ति गीत के द्वारा भारत की अद्भुत छटा प्रस्तुत की जिसे देखकर उपस्थित अभिभावक खड़े होकर तालिया बजाने को मजबूर हो गए।

इस अवसर पर कक्षा पंचम की इशिता राय को बैस्ट स्टूडेंट ऑफ दी ईयर , रिनेश सरकार कक्षा पंचम , दीपक कुमार राजपूत कक्षा चतुर्थ , समायरा खान कक्षा तृतीय , अाव्या रौतेला कक्षा द्वितीय तथा शिवन्या अरोरा कक्षा प्रथम को हाईली कमेंडेबल परफॉर्मेंस। इन एकेडमिक एंव नैंसी सिंह कक्षा पंचम को अनुशासित विद्यार्थी व यशिता वर्मा कक्षा चतुर्थ को प्रोग्रेस इन एकेडमिक के पुरस्कार से नवाजा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप नैथानी ने बच्चों द्वारा दी गई सुंदर प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। साथ ही साथ विद्यालय द्वारा आज आयोजित वार्षिकोत्सव में की गई सजावट की प्रशंसा की।

मुख्य अतिथि संदीप नैथानी ने विद्यालय प्रधानाचार्या परविंदर पुरी जी के कठिन परिश्रम व बेहतर शिक्षा नीति की प्रशंसा की व लिटिल किंग्डम स्कूल को शहर का प्रतिष्ठित विद्यालय बताया। विद्यालय ने इस वर्ष 2023 में सफलतापूर्वक 22 साल पूरे किए। इस विद्यालय ने अपनी अलग पहचान बनाए रखते हुए विद्यार्थियों को न केवल स्वस्थ , सुंदर व प्रदूषण रहित वातावरण दिया अपितु साथ ही साथ बच्चों की हर दिन की व्यक्तिगत समस्याओं को प्रेम व सहानुभूति पूर्वक समझाया जिससे विद्यालय उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हुआ है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या परविंदर पुरी ने मुख्य अतिथि संदीप नैथानी को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए उनके व उनके परिवार द्वारा कार्यक्रम को दिए गए बहुमूल्य समय के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही साथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों को भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img