03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए श्री सिंह ने की बप्पा के समक्ष लगाई अरदास

एफएनएन, किच्छा : वार्ड 16 में आयोजित गणेश महोत्सव में पहुंचे कांग्रेसी नेता संजीव कुमार सिंह का बप्पा भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान श्री सिंह ने गणपति बप्पा की आरती कर बप्पा का आशिर्वाद लिया और प्रदेश एवं देश के लोगों की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कांग्रेसी नेता एवं प्रदेश सचिव का आयोजन कर्ताओं द्वारा शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। जिसके बाद पंडित राजेश शर्मा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर सभी मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान श्री गणेश की आरती की कर भगवान गणेश का आशिर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान श्री सिंह ने कहा भाजपा सरकार जिस प्रकार की जमुलेबाजो की सरकार बन चुकी है कि देश का युवा वर्ग बेरोजगारी से तो आम जनता बढ़ती मंहगाई से जूझ रहा है, परन्तु भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार जनता को हितो में कोई फेसला नही ले पा रही है। जिसके चलते भाजपा को जनता आगामी दिनों में केन्द्र की सत्ता से उखाड़ फेकने का काम करेगी। इस मौके पर पूर्व सभासद अरुण तनेजा, अशोक कुमार सिंह, विशाल शर्मा, अवनीत श्रीवास्तव, सुनील यादव, रोहित कुमार, अमन सिंह, ओमवीर गंगवार, रिंकू सिंह, अनिल कुमार, जयवीर सिंह, राधे श्याम गुप्ता समेत तमाम बप्पा भक्त मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img