03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चतुर्थ श्रेणी पदों की भर्ती में पाई गई गड़बड़ी, इन 3 जिलों में रद हो सकती है 150 से ज्यादा भर्तियां

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के पदों (चौकीदार व गार्ड) पर भर्ती मामले में सरकार जल्द ही बड़ा निर्णय ले सकती है। प्रकरण की जांच में देहरादून, ऊधम सिंह नगर व पिथौरागढ़ जिलों में गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी। अब शासन से संस्तुति के साथ यह जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को मिल चुकी है।

  • जांच रिपोर्ट पर चल रहा है मंथन

सूत्रों का कहना है कि इस पर मंथन चल रहा है। तीन जिलों में पूर्व में जिन 150 से ज्यादा अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र थमाए गए थे, उनकी भर्ती रद हो सकती है। जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के 400 से अधिक पदों पर नियुक्ति देने का पूर्व में निर्णय लिया गया था। इस बीच हरिद्वार जिले में नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी की बात सामने आने पर वहां यह प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी, जबकि अन्य जिलों में जारी थी।

  • दून, ऊधमसिंह व पिथौरागढ़ में भी नियमों की अनदेखी

पिछले वर्ष यह बात सामने आई कि देहरादून, ऊधम सिंह नगर व पिथौरागढ़ जिलों में भी नियमों की अनदेखी कर चहेतों को नियुक्तियां देने की तैयारी हो रही है। 150 से ज्यादा अभ्यर्थियों को चयनित कर उन्हें नियुक्ति पत्र भी थमा दिए गए थे। इस संबंध में हुई शिकायतों के बाद सरकार ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करते हुए तीनों जिलों में जांच कराई।

  • जांच अधिकारी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट

प्रकरण की गहन जांच के बाद जांच अधिकारी ने शासन को रिपोर्ट सौंपी। इसमें तीनों जिलों में नियुक्ति के लिए तय मानकों की अनदेखी करने के साथ ही धांधली की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट में संबंधित जिला सहकारी बैंकों की चयन समिति का पक्ष न होने पर इसे जांच अधिकारी को लौटाया गया।

जांच अधिकारी ने चयन समितियों का पक्ष लेकर समग्र रिपोर्ट शासन को सौंपी। सचिव स्तर से यह रिपोर्ट उच्च स्तर पर सौंपी गई, जहां से इसे मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया गया।

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img