एफएनएन, किच्छा : उपजिलाधिकारी कोस्तूभ मिश्रा को ज्ञापन देकर सभासद अफसार कुरैशी ने आधार कार्ड बनवाने मे हो रही दिक्कतों से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने जनता की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नये आधार कार्ड बनवाने व आधार कार्डो में करेक्शन कराने के लिए क्षेत्र की जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरे क्षेत्र में एक ही आधार कार्ड सेंटर है।
जिसमे आम इंसान को फॉर्म जमा करने के बाद 1 से 2 महीने का समय दिया जाता है।इतने लम्बे समय के बाद जाकर आवेदक का आधार कार्ड बनता है। आधार कार्ड अधिकतर मामलों में आवश्यक है। सभासद ने मांग की कि कम काम से तीन आधार सेंटर नगर में होना चाहिए। जिससे जनता को परेशानी न उठानी पड़े। उप जिलाधिकारी ने अस्वासन दिया की जल्द ही तहसील में आधार सेंटर और खोले जाएंगे।






