Thursday, March 26, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार दौरे पर, कोर कमेटी की...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार दौरे पर, कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे नड्डा

एफएनएन, देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार के एक दिवसीय दौरे के दौरान लोकसभा चुनाव समेत अन्य चुनावों की तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे। पार्टी ने नड्डा के दौरे के बहाने प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित की है। इस बैठक को नड्डा संबोधित करेंगे।

नड्डा रविवार को हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पार्टी ने उनका कार्यक्रम जारी कर दिया है। उनके स्वागत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के अधिकांश प्रमुख नेता हरिद्वार में जुटेंगे। नड्डा रविवार सुबह ऋषिकुल ऑडिटोरियम में हरिद्वार विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।

शाम को तीन बजे वह एक होटल में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, हरिद्वार के सांसद डॉ. पोखरियाल निशंक समेत तकरीब सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

  • तैयारियों का ले सकते हैं फीडबैक

कोर ग्रुप की बैठक में नड्डा लोकसभा चुनाव की सांगठनिक तैयारियों के बारे में फीडबैक ले सकते हैं। पार्टी ने हारी हुई 23 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सांसदों को सौंपी है। नड्डा हर विधानसभा में 10 हजार नए वोटर बनाने के अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। बैठक में बागेश्वर उपचुनाव के अलावा निकाय चुनाव और सहकारिता चुनाव पर भी चर्चा हो सकती है।

  • इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे नड्डा

नड्डा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से ऋषिकुल विवि पहुंचेंगे। वहां वह अमृत वाटिका की स्थापना के लिए पौधरोपण करेंगे। वह देवसंस्कृति विवि, गायत्रीकुंज जाएंगे। वहां वसुधैव कुटुंबकम् व्याख्यानमाला में भाग लेंगे। शाम तीन बजे कोर कमेटी की बैठक लेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments