03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एसेसरीज लगवाओ, बिना बुकिंग के गाड़ी ले जाओ, शहर के कार शोरूमों में ग्राहकों से ‘ इमोशनल ‘ ब्लैकमेलिंग

  • मारुति और नेक्सा समेत कई शोरूम में ग्राहकों से चल रही लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : कार शोरूमो में लंबी वेटिंग के नाम पर ग्राहकों से इमोशनल ‘ ब्लैकमेलिंग ‘ की जा रही है। अगर आपको तत्काल गाड़ी चाहिए तो शोरूम की मनमानी कीमत पर संपूर्ण एसेसरीज लगवाइए और तत्काल गाड़ी घर ले जाइए। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपको महीनों अपने वाहन के लिए इंतजार करना पड़ेगा। यह हम नहीं कह रहे बल्कि इन शोरूम पर पहुंचने वाले ग्राहकों की आपबीती है।

अगर आप कोई नया वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सही रास्ते पर चलकर आपको महीनों की बेटिंग का सामना करना पड़ेगा लेकिन अगर आप कार शोरूम के चंगुल में फंस जाते हैं तो मिनट में आपको गाड़ी उपलब्ध हो जाएगी।
दरअसल, वेटिंग के नाम पर कार शोरूम के संचालक बड़ा खेल कर रहे हैं। कुछ शोरूम पर देखा जा रहा है कि कीमत से अधिक एक्स्ट्रा मनी लेकर गाड़ियां ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। मारुति और नेक्सा में इस तरह की तमाम शिकायत के सामने आ रही हैं।

इन कार शोरूम के प्रतिनिधियों से शर्त के नाम पर इस ब्लैकमेलिंग की ऑडियो भी कुछ लोगों के पास उपलब्ध है। हालांकि अधिकांश शोरूम मालिक बहती गंगा में हाथ धो रहे हैं और ग्राहकों को लूटने का काम किया जा रहा है। परिवार की जिद और जरूरत को लेकर ग्राहक मजबूरन इस ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रहे हैं। दरअसल एसेसरीज के दाम को लेकर बड़ा झोल है। जो एसेसरीज आपको उदाहरण के तौर पर ₹100 की कार शोरूम में मिलेगी, वह बाहर से मात्र ₹10 या फिर उससे भी कम में बाजार में उपलब्ध है। नए वाहन में कम से कम एक से डेढ़ लाख रुपए के बीच की एसेसरीज लगती है और यही एसेसरीज कार शोरूम के लिए मुनाफा बन रही है।

बड़ी बात यह है कि न तो इन बड़ी-बड़ी कंपनियों के जिम्मेदार अधिकारी ही इस खेल को देख रहे हैं और न ही स्थानीय जिम्मेदार अफसर ही इस ब्लैकमेलिंग को रुकवा पा रहे हैं। मुनाफे के लालच में उन ग्राहकों की कार तक दूसरों को दे दी जा रही है जो पूर्व में कई महीनो से बुकिंग कराई बैठे हैं।

इस संबंध में हमने कुछ कार शोरूम मालिकों से बात करने की कोशिश की, तो वह करनी काटते नजर आए। उनका कहना था कि एसेसरीज की क्वालिटी में अंतर होता है तभी यह शोरूम में महंगी है। हालांकि उन्होंने इनकार किया कि किसी पर एसेसरीज लगाने का दबाव नहीं बनाया जाता, लेकिन तमाम शिकायतें हैं जो उनके इस झूठ का खुलासा करती हैं। जल्द ही हम आपको उन ग्राहकों की पीड़ा से भी रूबरू कराएंगे जिनको एसेसरीज लेने पर ही तुरंत गाड़ी उपलब्ध कराई गई, इसके साथ ही उन लोगों की पीड़ा भी बताएंगे जिनकी गाड़ियां मुनाफे के चक्कर में दूसरों को दे दी गईं।

Hot this week

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img