03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का काउंटडाउन शुरू, कुछ मिनटों का इंतजार और इतिहास रचेगा भारत, देखें लाइव Tracker

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : भारत अंतरिक्ष की दुनिया में आज सबसे बड़ा इतिहास रचने वाला है। इसरो का मिशन चंद्रयान-3 शाम को 6 बजे बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग चांद के दक्षिणी ध्रुव पर होगी। इसके साथ ही भारत इस दक्षिणी ध्रुव पर उतारने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। देश और दुनिया की नजरें मिशन चंद्रयान-3 पर लगी हुई है। पूरा भारत इस लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। दुनिया चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की साक्षी बने इसके के लिए इसरो ने एक लाइव ट्रैकर भी लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से आप सभी अंतरिक्ष में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को ट्रैक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस समय अंतरिक्ष में अपना चंद्रयान-3 कहां है।

  • चंद्रयान-3 लैंडिंग कब होगी Chandrayaan-3 Landing Date And Time
आज भारत अंतरिक्ष में इतिहास रचने जा रहा है। चंद्रयान-3 चांद से केवल 25 किमी दूर दक्षिणी ध्रुव पर सूर्योदय होने का इंतजार कर रहा है। इसरो को आज 23 अगस्त 2023 के शाम 5 बजकर 45 मिनट का इंतजार है, जब सॉफ्ट लैंडिंग वाले चांद के हिस्से में सूर्योदय होगा। चंद्रयान शाम 5 बजकर 45 मिनट पर लैंडर चांद पर उतरना शुरू करेगा और शाम 6 बजकर 4 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

 

  • चंद्रयान-3 लैंडिंग कैसे देखें? How to Watch Chandrayaan-3 Landing Live Streaming

इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 की शाम 5 बजकर 27 मिनट से शुरू हो जाएगा। देश और दुनिया के लोग चंद्रयान-3 की इस लैंडिंग को इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in, इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ISRO YouTube, इसरो के आधिकारिक फेसबुक ISRO Facebook और डीडी नेशनल टीवी चैनल पर देखा जा सकता है।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img