03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए उत्तराखंड में विशेष पूजा, किया गया हनुमान चालीसा का पाठ

एफएनएन, देहरादून : आज भारत इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की निगाहें आज इतिहास रचने पर टिकी हुई है। चंद्रयान-3 की आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) होगी। पूरी दुनिया की निगाहें इस पर टिकी हुई है। सफल लैंडिंग के लिए आज देश के कोने-कोने में पूजा-पाठ किया जा रहा है।

उत्तराखंड में भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा की जा रही है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने की कामना को लेकर विशेष पूजा अर्चना करेगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं और अब सफल लैंडिंग के लिए भगवान के दर पर मत्था टेका जाएगा।

  • लैंडिंग तक जारी रहेगी पूजा

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर बाद निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर परिसर में यह विशेष पूजा अर्चना आरंभ होगी और चंद्रयान की चंद्रमा के सतह पर उतरने तक जारी रहेगी। बताया कि इस दौरान चंद्रयान की लैंडिंग देखने को विशेष व्यवस्था भी अखाड़ा परिषद करा रहा है।

  • किया गया हनुमान चालीसा का पाठ

वहीं इसको लेकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग को लेकर धन नगरी हरिद्वार में तीर्थ पुरोहितों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सफलता की कामना की। विक्रम चंद्रयान की सफलता की लिए तीर्थ पुरोहितों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ लगातार जारी रखेंगे।

  • देहरादून से लेकर ऋषिकेश में पूजा

इसरो के इस ऐतिहासिक मिशन को सफल बनाने के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। उत्तराखंड में भी लगातार पूजा-पाठ करके चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की कामना की जा रही है। देहरादून में पूजा करके चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की कामना की जा रही है। वहीं ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन घाट पर आरती की गई।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img