03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जागेश्वर धाम के कर्मचारियों के लिए जारी हुआ ड्रेस कोड, ऑन ड्यूटी नहीं पहन पाएंगे रंग-बिरंगे कपड़े

एफएनएन, अल्मोडा :  विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के कर्मचारी अब एक जैसे ट्रैक शूट और टी शर्ट में दिखेंगे। धाम में मंदिर समिति ने ड्रेस कोड लागू कर दिया है। कार्मिकों की दूर से ही अलग पहचान हो सकेगी। जागेश्वर मंदिर समिति में अब तक कार्मिकों की अलग से कोई पहचान नहीं थी। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों को पूछताछ आदि में दिक्कतें होती थीं। ऐसे में अब मंदिर में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है।

समिति की बैठक में भी कई बार इस मुद्दे पर मंथन हुआ। इधर, अब समिति ने मंदिर में ड्रेस कोड लागू कर दिया है। कार्मिकों के लिए नारंगी टी शर्ट और लाल व नीले रंग का ट्रैक शूट और लोअर निर्धारित किया है। इस यूनिफार्म में ही वे अपनी ड्यूटी देंगे। इससे कार्मिकों की अलग पहचान हो सकेगी। वहीं आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी काफी हद तक सहायता मिलेगी। इससे पहले श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया था।

  • अमर्यादित कपड़े में नो एंट्री

जागेश्वर धाममें कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है, लेकिन उत्तराखंड के कई ऐसे मंदिर हैं, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए भी ड्रेस कोड है। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया। छोटे कपड़े पहनकर लड़कियों के मंदिर में जाने को लेकर विवाद हुआ और इसको देखते हुए उत्तराखंड के कई मंदिरों में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया।

  • इन मंदिरों में भी लागू है श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड

उत्तराखंड में मंदिरों के अंदर छोटे कपड़े पहन कर एंट्री कर पाना मुश्किल है। न सिर्फ जागेश्वर धाम बल्कि कई ऐसे प्रसिद्ध मंदिर है जहां पर ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। इससे पहले दक्ष प्रजापति मंदिर और नीलकंठ महादेव मंदिरों में ड्रेस कोड लागू हो गया था। इससे संबंधित पोस्टर भी लगा दिए गए थे। महिला हो या पुरुष अमर्यादित वस्त्रों में इन मंदिरों में प्रवेश नहीं कर पाएगा। कांवड़ मेले से पूर्व यह फैसला लिया गया था।

 

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img