Monday, March 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय से चल रहे जुए के धंधे का...

पोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय से चल रहे जुए के धंधे का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार, हजारों रुपये बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर में पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय से चल रहे जुए के धंधे का भंडाफोड़ किया। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली एसएचओ विक्रम राठौर ने बताया कि खुले में जुआ खेलते हुए भूरे गुप्ता पुत्र हरिशंकर निवासी रंपुरा थाना रुद्रपुर, वाहिद पुत्र लतीफ निवासी पहाड़गंज और परवेज पुत्र नसीम खान निवासी भूत बंगला को एक ताश की गड्डी व कुल 14710 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments